बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, केंद्रीय इकाई की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी सम्पन्न

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, केंद्रीय इकाई की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी सम्पन्न 
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक न्यास बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट कल्याण, ठाणे द्वारा कल दिनांक 18 दिसंबर 2025 गुरुवार को सायंकाल ऑनलाइन  काव्य गोष्ठी का आयोजन,लब्धप्रतिष्ठ छन्दकार  डॉ रामनाथ ‘ननकी ‘ जी की अध्यक्षता  में किया गया। बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की सचिव एवं  कवयित्री सुश्री सत्यभामा सिंह जी ने अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथियों एवं आमंत्रित  कवि -कवयित्रियों का हार्दिक स्वागत  किया।

   भारतीय परंपरा के अनुसार काव्य गोष्ठी का श्री गणेश सुश्री सुमित्रा गुप्ता सखी  ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना से किया। इस अवसर पर कवयित्रियों में किरन देवी, संतोष भटकल, रोमा झा, डॉ निशि मंजवानी, डॉ उषा कनक पाठक, डॉ गीता विश्वकर्मा, भारती शर्मा, सत्यभामा सिंह जिया, पल्ल्वी रानी  एवं कवियों में प्रमोद झा, नागेश मोकाशी,अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, ओम प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश खरे, रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने अपने काव्यपाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न विषयों पर आधारित कविताएँ  बहुत ही सराहनीय रहीं। 
      अध्यक्ष डॉ रामनाथ ‘ननकी’ ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन के दौरान    ' विलासा महालय’ द्वारा छन्द के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं कार्यशाला की सम्यक जानकारी दी और छन्द कार्यशाला में सक्रिय प्रतिभाग के लिए सभी का आह्वान किया और अपनी तरफ़ से पूर्ण सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। काव्य पाठों की सराहना करते हुए उन्होंने छंदों की अनिवार्यता और गेयता को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने समीक्षा के दौरान काव्य पाठ में परिलक्षित अशुद्धियों  को भी सुधारने की बात कही। उन्होंने डॉ गीता विश्वकर्मा की काव्य प्रस्तुति की विशेष रूप से प्रशंसा की।सभी कवियों को बधाई देते हुए उन्होंने स्वयं एक प्रभावी काव्य प्रस्तुति दी । काव्य गोष्ठी के अंत में उपाध्यक्ष श्री अयोध्या प्रसाद द्विवेदी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सुश्री पल्लवी रानी जी के कुशल संचालन में में काव्य गोष्ठी संपन्न हुई।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न