शास्त्री विद्यालय विरार में अंतरविद्यालय निबंध एवं चित्रकला स्पर्धा सम्पन्न
शास्त्री विद्यालय विरार में अंतरविद्यालय निबंध एवं चित्रकला स्पर्धा सम्पन्न
शास्त्री शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित शास्त्री विद्यालय हाई स्कूल विरार पूर्व में चार्टर्ड एकाउंटेंट श्रीमती नीतू गुप्ता द्वारा अपनी नानी स्वर्गीया श्रीमती सरला देवी स्मृत्यर्थ अंतरविद्यालय चित्रकला एवं सुलेख स्पर्धा का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 10 विद्यालयों के 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के अध्यक्ष भरत मकवाना जी, संस्था के कोषाध्यक्ष राम अभिलाष वर्मा जी, समाज सेवक सुरेश सिंह जी, उद्योगपति रमेश दुबे जी, समाज सेवक संगमलाल मिश्रा जी ने पुरस्कार वितरित किया। पूर्व शिक्षक आचार्य रामव्यास उपाध्याय के संयोजन में प्रिंसिपल रचना माने, शिक्षक घनश्याम यादव, चंद्रकांत सोनवणे, धनंजय चौबे, विजेंद्र म्हात्रे, मनोरमा उपाध्याय, अर्चना उपाध्याय, प्रिया मिश्रा, रिंकू राय, पूजा तिवारी आदि शिक्षिकाओं के अथक परिश्रम से प्रतियोगिता सुचारु रूप से संपन्न हुआ। वसई विरार शहर मनपा के पूर्व सभापति तथा संस्था के अध्यक्ष मकवाना साहब ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने का सुझाव दिया।
कक्षा दूसरी से चौथी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आरुषि प्रभाकर शुक्ला, शास्त्री विद्यालय, द्वितीय पुरस्कार महिमा मोतीलाल सोलंकी एल.बी.एस इंग्लिश स्कूल, तृतीय पुरस्कार पूर्वी चंद्रकांत नाकटे श्री भास्कर वामन स्कूल, प्रथम प्रोत्साहन पुरस्कार मानसी दीपक सिंह शास्त्री विद्यालय,
द्वितीय प्रोत्साहन पुरस्कार सौम्या केशव चौधरी श्री भास्कर वामन ठाकुर स्कूल को मिला।
कक्षा पांचवी से सातवीं निबंध स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार चौधरी लवली राजीव भारती एकेडमी, द्वितीय पुरस्कार मानसी नीरज दिवाकर शास्त्री विद्यालय, तृतीय पुरस्कार मान्ता वेलाराम चौधरी एल.बी.एस इंग्लिश स्कूल, प्रथम प्रोत्साहन पुरस्कार सोनाली सोनू शर्मा, शास्त्री विद्यालय, द्वितीय प्रोत्साहन पुरस्कार अंतरा अजय राणे अन्नासाहेब वर्तक विद्यालय ने जीता।
कक्षा आठवीं से दसवीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कनौजिया प्रिंस सियाराम, शास्त्री विद्यालय, द्वितीय पुरस्कार विराज विश्वनाथ खासे अन्नासाहेब वर्तक विद्यालय, तृतीय पुरस्कार राधिका यादव जीवदानी विद्यावर्धिनी, प्रथम प्रोत्साहन पुरस्कार श्रेया लक्ष्मण लाखण अन्नासाहेब वर्तक विद्यालय, द्वितीय प्रोत्साहन पुरस्कार श्रेया रणजीत मिश्रा भास्कर वामन ठाकुर विद्यालय ने प्राप्त किया।
आठवीं से दसवीं कक्षा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिशा भवसागर गुप्ता एल.बी.एस इंग्लिश स्कूल, द्वितीय अन्य सुभाष सिंह भास्कर वामन ठाकुर, तृतीय आर्यन माधव गोतार अन्नासाहेब वर्तक विद्यालय, प्रथम प्रोत्साहन पुरस्कार धनस्वी विजय मेश्राम अन्नासाहेब वर्तक विद्यालय, द्वितीय प्रोत्साहन विद्या दिलीप गुप्ता शास्त्री विद्यालय विरार को प्राप्त हुआ।
पांचवी से सातवीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कृष्ण अमित शर्मा भारती एकेडमी, द्वितीय पुरस्कार श्रावणी सुभाष कले अन्नासाहेब वर्तक विद्यालय, तृतीय पुरस्कार जिग्नेश संतोष कनौजिया शास्त्री विद्यालय, प्रथम प्रोत्साहन, दूर्वा दिलीप पवार अन्नासाहेब वर्तक विद्यालय, द्वितीय प्रोत्साहन पुरस्कार पर आयशा रफीक शेख भारती एकेडमी ने बाजी मारी।
दूसरी से चौथी कक्षा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दूर्वा किरण भुवड अन्नासाहेब वर्तक विद्या मंदिर, द्वितीय पुरस्कार शकून विश्वकर्मा एल.बी.एस इंग्लिश स्कूल, तृतीय पुरस्कार सृष्टि सनाथ पुजारी भास्कर वामन ठाकुर विद्यालय, प्रथम प्रोत्साहन वर्मा एकनाथ भास्कर भास्कर वामन ठाकुर विद्यालय, द्वितीय प्रोत्साहन पुरस्कार दक्षिता शास्त्री विद्यालय विरार को प्राप्त हुआ। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
Comments
Post a Comment