वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता संपन्न

वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता संपन्न 
९ दिसम्बर २०२५ को मुंबई के भारत रत्न राजीव गांधी स्टेडियम में शिक्षक और अधिकारी वर्ग के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता के वॉलीबॉल मैच में वॉलीबॉल टीम (मुंबई उपनगर) कड़े मुकाबले में पालघर टीम से पराजित हो गई। मुंबई उपनगर की टीम के कप्तान मधुर तलेले के साथ सदस्य विनय सिंह, किशोर कदम, प्रकाश काले, मोहन घरत, अभिषेक मिश्रा, अभय रउराले, सागर माली, किरन दलवी, नितिन पाटिल और देवेंद्र कन्नौर शामिल थे।
              आपको बता दें कि शिक्षण विभाग ने इस वर्ष शिक्षक और अधिकारी वर्ग के लिए विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। जिसके अंतर्गत वॉलीबॉल खेल की प्रतियोगिताओं में कार्तिका हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज कुर्ला पश्चिम की टीम विजेता होकर अगले स्तर तक पहुँची थी । इस स्तर पर मुंबई उपनगर के साथ-साथ पालघर, रायगड, मुंबई शहर और मुंबई उपनगर की टीमों ने हिस्सा लिया। 
    शिक्षण विभाग द्वारा इस नई पहल का सभी शिक्षकों और अधिकारियों ने मन पूर्वक स्वागत किया और सभी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगले वर्ष से इन आयोजनों में अधिक नियोजन और सुविधाओं का समावेश होगा जिससे शिक्षकों और अधिकारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न