भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न
भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न
ठाणे । साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे की मासिक काव्यगोष्ठी शनिवार 22 नवंबर 2025 को मुन्ना विष्ट कार्यालय, सिडको ठाणे पश्चिम में संपन्न हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार किशन तिवारी - भोपाल ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा साहित्यकार पवन तिवारी एवं शायरा रेखा किंगर रोशनी उपस्थित थीं। मंच का खूबसूरत संचालन विनय सिंह विनम्र ने किया।उपस्थित अतिथियों संग त्रिलोचन सिंह अरोरा ने नव नियुक्त संस्था अध्यक्ष विनय सिंह विनम्र एवं उप चेयरमैन नंदलाल क्षितिज का सम्मान अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया तथा शुभकामनाएं दी तत्पश्चात संस्था पदाधिकारियों ने अतिथियों का सम्मान किया।गोष्ठी का शुभारंभ सदाशिव चतुर्वेदी मधुर के मां सरस्वती वंदना से हुई।उपस्थित साहित्यकारों में नरसिंह बी सिंह हैरान,नंदलाल क्षितिज,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,माता प्रसाद शर्मा,डॉ वफा वारसी, रमाशंकर यदुवंशी,सुशील शुक्ला नाचीज, ओमप्रकाश तिवारी,श्रीधर मिश्र आत्मिक,लाल बहादुर यादव कमल मुख्य रूप से थे।सभी ने अपनी-अपनी कविताओं से श्रोता साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में संस्था सचिव हैरान जौनपुरी ने उपस्थित सभी साहित्यकार अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन किया।
Comments
Post a Comment