विधायक राज सिन्हा के जन्मदिन पर साहित्यक जागरूकता मंच ने किया सम्मान
विधायक राज सिन्हा के जन्मदिन पर साहित्यक जागरूकता मंच ने किया सम्मान
धनबाद ( झारखंड )
धनबाद विधायक राज सिन्हा के जन्म दिन पर सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच की ओर से संस्थापक आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' के प्रतिनिधित्व मे पत्रकार उमेश तिवारी ने विधायक जी को अंग वस्त्र प्रदान किया, वरिष्ठ शिक्षक बिनोद महतो ने पुष्प गुच्छ प्रदान किया और संस्था के जिलाध्यक्ष राजेश राय ने मिष्ठान खिलाकर जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और शतायु होने की मंगल कामना की !
जन्म दिन और गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने साहित्यकार संजय सिंह ' चंदन ' द्वारा रचित पुस्तक " स्वर संग्राम " का लोकार्पण किया जो देश के वीर सपूतों, शहीदों और क्रांति वीरों को समर्पित है !
समाज सेवी व भाजपा सिंदरी के वरिष्ठ नेता आलोक दा भी इस अवसर पर उपस्थित थे ! उन्होंने " स्वर संग्राम " पुस्तक को भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और शुभकामनाएं दी !
दीप साहित्य ब्लॉग मे साहित्य के सभी छोर से संपादन, संकलन और शानदार प्रकाशन के लिए आ. संपादक जी, विनय शर्मा " दीप " जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ !!
ReplyDelete