अंतर्राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन " हर हर गंगे " का हुआ लोकार्पण मारिशस के विद्वान साहित्यकार डॉ. सोमदत्त काशीनाथ जी के कर कमलों‌ द्वारा

अंतर्राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन " हर हर गंगे  " का हुआ लोकार्पण मारिशस के विद्वान साहित्यकार डॉ. सोमदत्त काशीनाथ जी के कर कमलों‌ द्वारा 
धनबाद (झारखंड  ) 
भारत के लोकप्रिय कवियों का  अंतर्राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन " हर हर गंगे  " का लोकार्पण आज मारिशस के विद्वान साहित्यकार डॉ. सोमदत्त काशीनाथ जी के कर कमलों से गूगल मीट के आभाषी पटल पर किया गया  ! जिसके संपादक बेंगलुरु ( कर्नाटक ) के वरिष्ठ संपादक और लोकप्रिय साहित्यकार डॉ. सुनील परीट जी  हैं , इस पुस्तक के प्रकाशक श्री गुरुदेव प्रकाशन, बेंगलुरु हैं इसमे देश - विदेश के  137 भारत वंशियों  ने अपनी सभी रचनाएँ माँ गंगा को समर्पित किया है  !
धनबाद के वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' की रचना को इस पुस्तक में प्रमुखता से स्थान दिया गया है  ! 
श्री चंदन ने बताया कि विश्व के 9 देशों के साहित्यकार भारत सहित 137 कवियों ने अपनी सर्व श्रेष्ठ रचनाओं और शब्द श्रृंगार से इस पुस्तक " हर हर गंगे " को लोकप्रिय और आकर्षक बना दिया है  ! 
यह पुस्तक गोमुख से गंगा सागर- हिन्द महासागर, अरब सागर और प्रशांत महासागर तक अपनी लेखनी की गूंज से गंगा की महिमा को समृद्ध करेगी  !

Comments

  1. दीप साहित्य के संपादक आ. विनय शर्मा " दीप " जी के बेहतरीन संपादन और शानदार कवरेज के लिए हार्दिक आभार ! समाचार के प्रकाशन हेतु हार्दिक बधाई !! धन्यवाद !!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती