जनकल्याण संस्था के उपाध्यक्ष सत्यनारायण पांडे का निधन

जनकल्याण संस्था के उपाध्यक्ष सत्यनारायण पांडे का निधन
भायंदर। जनकल्याण संस्था के उपाध्यक्ष सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले सत्यनारायण पाण्डेय का मीरा रोड के भक्ति वेदांत अस्पताल में, ब्रेन हैमरेज होने के कारण 77 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके पुत्र हेमंत पाण्डेय ने बताया कि उनके स्वर्गीय पिताजी का दाहसंस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी में किया जाएगा तथा सभी कार्यक्रम पैतृक गांव में संपन्न होगा। उनके निधन पर रामनारायण दुबे, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, कमलाशंकर मिश्र, शिवशंकर सिंह, नगरसेवक मनोज दुबे, रमेश मिश्र, तारकेश्वर मिश्र  राधेश्याम मिश्र, चित्रसेन सिंह, बिरेंद्र दुबे, वरुण तिवारी, डी. आर दुबे,  सभाजीत उपाध्याय, संतोष तिवारी, महेंद्र मिश्र, स्वपनिल शुक्ल, मनोज द्विवेदी, रंगीला नाग, सतीश तिवारी, राजू विश्वकर्मा आदि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता