अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की 495 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न
अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की 495 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न मुंबई अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की 495 वीं काव्य गोष्ठी कोपर खैराने 74,देविका रो हाउस में बुधवार दिनांक 30 जुलाई 2025 को मूसलाधार बारिश में सावन साहित्य उत्सव मनाया गया। उपस्थित साहित्यकारों ने सावन के उपलक्ष्य में बहुत ही शानदार कविता,ग़ज़ल, कजरी सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दयानंद तिवारी,अध्यक्षता सेवा सदन प्रसाद ने की। कार्यक्रम का संचालन पवन तिवारी और त्रिलोचन सिंह अरोड़ा ने किया।मुख्यअतिथि दयानंद तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज युवा साहित्यकारों को पढ़ने की बहुत आवश्यकता है पढ़ना और चिंतन करना फिर मनन कर लिखें।आज पढ़ने की क्षमता कम होती जा रही है उसमें सुधार करना चाहिए।सेवा सदन प्रसाद ने कहा की कुछ लोग अपनी कविता सुना कर भागने की कोशिश करते हैं वह नहीं होना चाहिए।सुनना और पढ़ना दोनों ही आवश्यक है आप लोग औरो का भी सुने और समझे कि किसने क्या लिखा है फिर आप लिखें तो निखार आएगा।मंच के अध्यक्ष अलका पांडे ने बताया कि दयानंद तिवारी को कुछ कवियों ने अपनी प...