BMC के सर्वश्रेष्ठ बजट के लिए मुख्यमंत्री तथा आयुक्त का आभार – उदय प्रताप सिंह

BMC के सर्वश्रेष्ठ बजट के लिए मुख्यमंत्री तथा आयुक्त का आभार – उदय प्रताप सिंह 
मुंबई। महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगरानी ने आज 2025–26 के लिए 74,366 करोड रुपए का बजट पेश किया। यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ और सराहनीय बजट है। बजट में किसी प्रकार के नए टैक्स का प्रावधान नहीं किया गया है। बजट में मुंबई कोस्टल रोड गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड और सीवरेज प्लांट्स जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने का ध्यान दिया गया है। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बजट में बेस्ट को 1000 करोड रुपए की वित्तीय सहायता दिया गया है,जिससे बेस्ट यात्रियों को और सुविधाएं प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि बजट से मुंबई के विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी। उदय प्रताप सिंह ने अब तक के सबसे बड़े बजट के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा मनपा आयुक्त भूषण गगरानी का मुंबईकरों की तरफ से आभार मानते हुए कहा कि बजट से मुंबई के विकास का नया दौर शुरू होगा तथा नागरिक सुविधाओं की नई सौगात मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

उत्तर भारतीय मोर्चा ने सनातन धर्म के प्रतीक त्रिशूल देकर किया विधायक नरेंद्र मेहता का सम्मान

जनकल्याण संस्था द्वारा मीरारोड में सार्वजनिक संगीतमय श्री रामकथा सप्ताह का आयोजन