समाजसेवी अवध नारायण सिंह के यहां गणेश दर्शन करने पहुंचे चित्रसेन सिंह

समाजसेवी अवध नारायण सिंह के यहां गणेश दर्शन करने पहुंचे चित्रसेन सिंह
मुंबई। माघी गणेश जयंती या माघ विनायक चतुर्थी, वर्ष के अंत में आने वाली गणेश चतुर्थी से अलग, भगवान गणेश के जन्म का उत्सव है । यह दिन हर साल हिंदू चंद्र माह माघ में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी अवध नारायण सिंह तथा उनके परिवार द्वारा माटुंगा पश्चिम स्थित अपने आवास पर दो दिनों (1 और 2 फरवरी) तक गणपति बप्पा की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। बप्पा का दर्शन करने के लिए आज भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह उनके आवास पर पहुंचे। अवध नारायण सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने उनका स्वागत किया। चित्रसेन सिंह ने भगवान गणेश से देश की शांति, सुरक्षा और विकास की प्रार्थना की।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

उत्तर भारतीय मोर्चा ने सनातन धर्म के प्रतीक त्रिशूल देकर किया विधायक नरेंद्र मेहता का सम्मान

जनकल्याण संस्था द्वारा मीरारोड में सार्वजनिक संगीतमय श्री रामकथा सप्ताह का आयोजन