राज्य पुरस्कृत शिक्षक अरविंद तिवारी की शानदार विदाई समारोह संपन्न

राज्य पुरस्कृत शिक्षक अरविंद तिवारी की शानदार विदाई समारोह संपन्न
मुंबई। मनपा स्कूलों में अपनी 29 वर्षों की दीर्घ एवं निष्कलंक सेवा के बाद के के मार्ग हिंदी शाला क्रमांक 1  के वरिष्ठ एवं राज्य पुरस्कृत शिक्षक अरविंदकुमार राधाचरण तिवारी का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम  नालासोपारा पश्चिम  के जडेजा सभागृह में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनपा के पूर्व उप शिक्षा अधिकारीअशोक कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ दयानंद तिवारी, तथा सम्मानित अतिथियों में राकेश शर्मा, भुलेश्वर नाथ दुबे, वंश नारायण मिश्र,डॉ  नागेश पांडे, अशोक कुमार तिवारी, निलेश म्हात्रे, शरद सिंह, उपेंद्र राय, सभाजीत शुक्ला इत्यादि उपस्थित हुए।
ज्ञात हो कि अरविंद कुमार तिवारी शालेय शिक्षण के इतर भी तमाम शैक्षणिक कार्य करते हैं जिससे पूरे महाराष्ट्र राज्य के विद्यार्थी लाभांवित होते हैं। महाराष्ट्र राज्य पाठयपुस्तक निर्मिति एवं अभ्यासक्रम संशोधन मंडल पुणे के गणित अभ्यास गट के सदस्य अरविंद कुमार ने गणित की पाठ्य पुस्तकों के लेखन के साथ ही साथ उनका हिंदी में अनुवाद भी किया है। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद पुणे द्वारा निर्मित शिष्यवृत्ति मार्गदर्शिका (5वीं  व 8वीं)के लेखन में सहयोग तथा हिंदी में अनुवाद का भी कार्य किया है। इसके अतिरिक्त समय-समय  पर विद्या प्राधिकरण पुणे  आयोजित कार्यशालाओं में भाग लेते रहते हैं। उनके इन कार्यों के कारण ही उन्हें मुंबई का महापौर पुरस्कार, महाराष्ट्र शासन द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार सहित 35 अन्य पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।आए हुए अतिथियों ने उनके इन कार्यों सहित उनकी सहजता, सरलता एवं मृदुभाषी स्वभाव को भी रेखांकित किया। 
कार्यक्रम में नालासोपारा, वसई विरार के अलावा बड़ी संख्या में मुंबई, थाने एवं कल्याण के शिक्षकों ने भाग लिया। आए हुए शिक्षकों में उपेंद्र राय, विनय दुबे, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, नीरज सिंह, रामजन्म मिश्रा, अशोक सिंह, अशोक पाठक , बालमुकुंद दुबे, बबलू उपाध्याय, राजेश सिंह, विनोद चौबे, रामचंद्र पांडे,के डी शर्मा, सी डी शर्मा, योगेंद्र सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, राजीव मिश्रा, मनोज मिश्रा, डॉ विनय सिंह रामविलास पांडे, प्रेमचंद दुबे, राजप्रताप सिंह, राजेश राय ,भुवनेश सिंह, अशोक सिंह, अरविंद सिंह शशि सिंह, भृगुनाथ यादव, विनोद यादव , जया वालोदे, उदय राणे एवं सुरेंद्र यादव इत्यादि प्रमुख रहे ।
अरविंद तिवारी के घरेलू जीवन को उनके परिवार के सदस्यों अजय तिवारी, आरुषि तिवारी, विवेक तिवारी एवं डॉ उमेश मिश्र ने रेखांकित किया । कार्यक्रम का सूत्र  संचालन वरिष्ठ पत्रकार  एवं साहित्यकार शिवपूजन पांडे ने किया जबकि आभार प्रदर्शन उपेंद्र राय ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

उत्तर भारतीय मोर्चा ने सनातन धर्म के प्रतीक त्रिशूल देकर किया विधायक नरेंद्र मेहता का सम्मान

जनकल्याण संस्था द्वारा मीरारोड में सार्वजनिक संगीतमय श्री रामकथा सप्ताह का आयोजन