भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय पशुपतिनाथ महोत्सव नेपाल में सम्पन्नपशुपतिनाथ मंदिर व नेपाल देश के राजनेता व अधिकारी हुए शामिल

भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय पशुपतिनाथ महोत्सव नेपाल में सम्पन्न
पशुपतिनाथ मंदिर व नेपाल देश के राजनेता व अधिकारी हुए शामिल


{काठमांडू नेपाल} 'वसुधैव कुटुंबकम' और 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्' को चरितार्थ करती पशुपतिनाथ भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव भव्यता के साथ 28 दिसम्बर 2024 को पशुपतिनाथ व्यू होटल सभागार में नेपाल की राजधानी काठमांडू में पी .आई.यू. ट्रस्ट के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश उत्प्रेती ( पूर्व कार्यकारी निर्देशक पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल) ,अति विशिष्ट अतिथि प्रेम हरि डूंगाना ( पूर्व कार्यकारी निर्देशक पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल) , विशिष्ट अतिथि शिव शक्ति गुरु माँ , राष्ट्रीय ओज कवि डॉ. सुरेश सिंह शौर्य प्रियदर्शी (संस्थापक पी. आई. यू. ट्रस्ट) , कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' (ब्रांड एंबेसडर भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय पशुपतिनाथ महोत्सव), के साथ-साथ पशुपतिनाथ मंदिर व नेपाल देश के राजनेता व अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम शुभारम्भ में माँ सरस्वती एवं शिव के स्तुति के साथ की गयी। मंच संचालन डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' के बेहतरीन अंदाज में किया गया।
                 भारत के विभिन्न प्रांतों के साहित्यकार शिक्षा विद, कलाकार , शोध कर्ता, संगीतज्ञ, भारी संख्या में शामिल हुए। भारतीय उपमहाद्वीप की लोक शिक्षा, साहित्य, सांस्कृतिक, परंपरा और विरासत को समृद्ध करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
                डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे" (ब्रांड एंबेसडर भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय पशुपतिनाथ महोत्सव) ने कहा की इस महोत्सव के साथ ही विश्व सनातन  विश्वविद्यालय निर्माण आंदोलन को नेपाल देश में भी प्रारम्भ किया गया। जिसकी नेपाल के सभी बुद्धिजीवी, राजनेताओं ने जोरदार समर्थन दिया। उन्होंने बताया की इस महोत्सव के जरिये एक नये युग का सूत्रपात किया जा रहा है। विश्व सनातन विश्वविद्यालय निर्माण के सर्वसम्मत प्रस्ताव के साथ एतिहासिक महोत्सव में सम्पन्न हुआ।
             डॉ. सुरेश सिंह शौर्य प्रियदर्शी ने विश्वविद्यालय निर्माण का आह्वान किया और इसके सर्व सम्मत प्रस्ताव के बाद भारत-नेपाल के विकास हेतु सबको एकजुट होने को संकल्पित किया। मुख्य अतिथि उत्प्रेती ने इस एतिहासिक पहल का हृदय से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में श्री राम भारतवर्ष खंड काव्य-१,  ग्लोबल साहित्य मंजरी भाग-2 एवं रसिक काव्य सरोवर जैसे पुस्तक काव्य संग्रह का विमोचन किया गया ।
         इस कार्यक्रम में भारत से हिंदी के प्रोफेसर डॉ. अलका चतुर्वेदी, (लखनऊ उत्तर प्रदेश), दिनेश श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश), श्रीमती माया राठौर (मध्य प्रदेश), नारायण गर्ग, (निवाड़ी  मध्य प्रदेश), रविशंकर, (मध्य प्रदेश), श्वेता शरण (प्रोफेसर बिहार), राजन कुमार( बिहार) , मुख़्तार पासवान (बिहार) , जोयस राउनियर (बीरगंज नेपाल) , हुकुम सिंह देश प्रेमी (मध्य प्रदेश), राधा शर्मा (मध्य प्रदेश) नारायण मंडल (मध्य प्रदेश), राजेश बैरागी (मध्य प्रदेश), सपना बनर्जी इत्यादि ने शिव काव्यांजलि की प्रस्तुति दी। सपना बनर्जी ने अपने गजल एवं  सरिता मिश्रा के बेहतरीन तबला वादन से सभी को मंत्र मुग्ध कर वातावरण शिव मय कर दिया। शामिल हुए साहित्यकारों को ग्लोबल साहित्य सम्मान, नेपाली टोपी, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह इत्यादि प्रदान किया गया।
          अंतरराष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा "दीप" ने बताया कि पी.आई.यू. ट्रस्ट के तत्वधान में कई साहित्य महोत्सव का आयोजन पूर्व में किया जा चुका है जिसमें से श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव (अयोध्या), नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव (पार्लियामेंट क्लब नई दिल्ली), युवा महिला संसद समारोह (नई दिल्ली) इत्यादि दो दर्जनों से अधिक प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इस महोत्सव के साथ भारतोदय लेखक संघ का आयोजन भी पी.आई. यू. ट्रस्ट के तत्वधान में किया गया। कनाडा विदेश से डॉ. रवि घायल इत्यादि ने इस कार्यक्रम हेतु बधाई प्रेषित की है। कार्यक्रम के अंत में 'राधे-राधे' ने इस महोत्सव के उद्देश्य के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए महोत्सव के समापन की घोषणा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न