आपरेटर राकेश यादव जेसीबी सहित दबे, तेरह घंटे बाद भी नहीं पूरा हुआ बचाव अभियान

आपरेटर राकेश यादव जेसीबी सहित दबे, तेरह घंटे बाद भी नहीं पूरा हुआ बचाव अभियान 
घोड़बंदर/थाने:
घोड़बंदर रोड़ पर स्थित फाउंटेन होटल के सामने खाड़ी पर स्थित ब्रिज के बगल में मिरा-भायंदर के लिए पानी की पाइप लाइन का काम शुरू है। जिसका काॅनट्रैक्ट एलएनटी कंपनी को मिला है। खाड़ी पर पाइप लाइन को नीचे से ले जाने के लिए चौकोर बड़ा गड्ढा खोदा गया है। कल रात में ६०-७० फिट की गहराई पर राकेश यादव जेसीबी मशीन आॅपरेटर कर रहे थे। उसी समय एक तरफ से मिट्टी गिरने से जेसीबी मशीन सहित राकेश यादव दब गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य की धीमी गति से परिवार एवं मौके पर पहुंचे गांव के मुंबई में रहने वाले लोग संतुष्ट नहीं हैं।
एलएनटी के अधिकारियों द्वारा मिडिया को सकारात्मक खबर दिखाने के लिए कहा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता