वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में रियायत हेतु सांसद को ज्ञापन*

*वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में रियायत हेतु सांसद को ज्ञापन* 
मुंबई- वरिष्ठ नागरिकों को लंबी दूरी की रेल यात्राओं में पुर्ववत रियायत प्रदान करने हेतु युवा ब्रिगेड
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.सचिनसिंह
,वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबुलाल सिंह
, मैथ्यु चेरियन, मनोज सिंह द्वारा ईशान्य मुंबई के लोकप्रिय सांसद मनोज कोटक को उनके मुलुंड प. स्थित कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञातव्य है कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान केंद्रीय सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायतों को स्थगित कर दिया गया था।
   इन समाज सेवकों द्वारा सांसद महोदय से अनुरोध किया गया कि वे माननीय प्रधान मंत्री एवम रेल मंत्री से
मिलकर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायतों को पुन: बहाल करवायें।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.