उत्तर भारतीय संघ भवन की भव्यता बनेगी समाज की पहचानविधायक राजहंस सिंह ने अपनी निधि से दिए एक करोड़
उत्तर भारतीय संघ भवन की भव्यता बनेगी समाज की पहचान
विधायक राजहंस सिंह ने अपनी निधि से दिए एक करोड़
मुंबई। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, संघ के सर्वांगीण विकास के समर्पित भावना के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं | महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य विधायक राजहंस सिंह ने अपनी विधायक निधि से उत्तर भारतीय संघ भवन के विकास काम के लिये एक करोड़ रुपए की निधि मंजूर कराया है | इसका सारा श्रेय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह एवं कार्यसमिति के सदस्यों को जाता है। भवन के विकास कार्य का उदघाटन आज विधायक राजहंस सिंह के कर-कमलों द्वारा उत्तर भारतीय संघ भवन के मुख्य द्वार पर पूजा-पाठ के साथ नारियल फोडकर किया गया। कार्यक्रम में संघ के कार्याध्यक्ष बाबू शारदा प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह ,डॉ किशोर सिंह ,संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी, नंदलाल उपाध्याय, अशोक दुबे ,चंद्रभान सिंह, सुरेंद्र गिरी, उदय प्रताप सिंह, प्रल्हाद पांडे, श्रीनिवास तिवारी, विजय सिंह, आदित्य दुबे,राजकुमार सिंह, मुकेश सिंह, रामनयन शर्मा, रेणू मल्लाह, बी डी सिंह, संजू राजेश सिंह, मुकुंद शर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में संतोष आरएन सिंह ने विधायक राजहंस सिंह तथा पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का विशेष आभार मानते हुए समस्त लोगों को धन्यवाद दिया।
Comments
Post a Comment