*मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक संपन्न हुई*

*मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक संपन्न हुई*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा 

जौनपुर,आज थाना मछली शहर क्षेत्र के बड़ेरी में मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की मजबूती को लेकर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला ने एक महत्वपूर्ण बैठक को आयोजित किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में जो भी कार्य किए जा रहे हैं। वह आप सभी के मात्र एक रुपया के सहयोग से ही किए जा रहे हैं। आज मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की कारवां जीस प्रकार से बढ़ रही है। इससे यह अरमान लगाया जा सकता है। कि आने वाले समय में यह संस्था बहुत ही मजबूती से भारत का नम्बर वन संस्था साबित होगा। आज यह संस्था   वृद्धाश्रम, दिव्यांग बच्चों में, वृक्षारोपण, चिकित्सा, रक्तदान शिविर जैसे तमाम नेक कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसी कड़ी में सभी पदाधिकारियों से अपिल किया कि आप सभी लोग मिलकर सिर्फ अपनी टीम को मजबूत करें।आपके संस्था में जितने ज्यादा से ज्यादा लोगों की संख्या बढ़ेगी उतना ज्यादा आप सभी की संस्था मजबूत होगी। इस मौके पर उपस्थित रहे,सत्यम शुक्ला (ब्लॉक अध्यक्ष मडियाहूं ), सत्यम तिवारी जिला कार्यकारिणी ,सदस्य, दीपक सिंह जिला कार्यकारी सदस्य, आलोक शुक्ला, हैपी शुक्ला, राम शिव सिंह, गौरव शुक्ला, अभिनव शुक्ला ,लकी शुक्ला एवं संस्था के तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न