बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
हुबली
कई प्रदेशों के हिंदी समर्थकों,कवियों को जोड़ने व हिन्दी भाषा के प्रति लोगों में अलख जगाने की दिशा में बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट संस्थान अग्रसर है। बुधवार 29 अक्टूबर 2025 को आनलाइन दीपावली कार्यक्रम हुबली कर्नाटक में मनभावन रहा।संस्थान की राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम ने भारत के समस्त दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जौनपुर से वरिष्ठ साहित्यकार अधिवक्ता गिरीश कुमार श्रीवास्तव ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में आनंद प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कामेश्वर कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक शिवकुमार सिंह सभी प्रदेश अध्यक्ष सहित सचिव सत्यभामा सिंह उपस्थित थी। कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ गीता विश्वकर्मा नेह ने किया।सरस्वती वंदना उपासना पांडे ने प्रस्तुत की। छत्तीस गढ़ से कविता जैन,निवेदिता वर्मा,संपत्ति चौरे उपस्थित थे।झारखंड इकाई की अध्यक्ष पुर्णिमा सुमन,कामेश्वर कुमार सिंह,सविता धर तथा अंत्रिका सिंह उपस्थित थी।नागपुर इकाई की अध्यक्ष शशि भार्गव,पूनम मिश्रा उपस्थित थी। दिल्ली इकाई अध्यक्ष मधु स्वामी,प्रमिला कौशिक आशा दिनकर आस,प्रेम टंडन तथा हुबली कर्नाटक से नागेश मौकाशी उपस्थित थे।कोलकाता प्रदेश अध्यक्ष डॉ उर्वशी के साथ हिमाद्री,अलोक चौधरी,चित्रा त्रिपाठी ने सुन्दर काव्य पाठ किया। प्रयागराज इकाई के सभी रचनाकारों ने शानदार काव्य पाठ किया। सुल्तान पुर इकाई से नीतू सिंह ने मार्मिक रचना सुनाई।देश की शान , समस्या, दीपावली के महत्व जैसे अनेकानेक विषयों पर समस्त कवियों साथियों ने प्रकाश डाला।अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद सचिव द्वारा आभार प्रदर्शित करके समापन की घोषणा की गई।
Comments
Post a Comment